Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘विश्व निवेशक जागरूकता सप्ताह’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन, वित्तीय धोखाधड़ी और निवेश पर दी गई अहम जानकारी

अल्मोड़ा: माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा / जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा अनामिका सिंह के सहयोग से आज दिनांक 09.10.2026 को अपराह्न 12 बजे से जिला न्यायालय परिसर के सभागार में World Investor Awareness Week (05 से 11 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

उक्त कार्यक्रम Knowledge Growth Foundation (सेबी अधिकृत संस्था) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें Resource Person के रूप में बी .के.गुप्ता ( GM) व संदीप भाष्कर ( BSE) National Stock Exchange of India (NSE) द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बी.के.गुप्ता जी ने उपस्थित समस्त अधिकार मित्रों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण को निवेशक जागरूकता, वित्तीय योजना, पोंजी स्कीम एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव तथा सेवानिवृत्ति योजना के संबंध में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में सचिव अनामिका सिंह द्वारा नालेज ग्रोथ फाउंडेशन की टीम का बहुमूल्य समय प्रदान करने एवं ज्ञानवर्धक जानकारी साझा करने हेतु हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Exit mobile version