Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बदरीनाथ की मुफ्त यात्रा के लिए इतनी आयु से अधिक के पूर्व सैनिक व उनकी पत्नी यहां दें अपना नाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शुक्रवार को उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की एक बैठक आयोजित हुई। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की यह बैठक कचहरी बाजार स्थित प्रधान कार्यालय सभागार में हुई ।

बैठक का आयोजन

जिसमे बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही ब्लाक स्तर पर पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
📌📌बताया कि बदरीनाथ की मुफ्त यात्रा के लिए इच्छुक 60 साल से अधिक आयु के पूर्व सैनिक व उनकी पत्नी अपना नाम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में दे सकते हैं।
📌📌अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए हेली सेवा शुरू करने की मांग की।
📌📌शिखर तिराहे से विकास भवन जाने वाली सिटी बस का किराया 30 रुपये कर दिया गया है। इस पुर्नविचार किया जाए।
📌📌सैनिकों के आश्रितों का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर 16 जून से हवालबाग में होगा। अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों के आश्रितों से शिविर में भाग लेने की अपील की।

रहें मौजूद

इस मौके पर लीग के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, बसंत सिंह, एनसी जोशी, पीसी लोहनी, एलएन साह, आशीष वर्मा, पूरन मेहता, रोशन लाल, एलडी वर्मा मौजूद रहें।

Exit mobile version