अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की आज 09 अप्रैल 2025 को एक मासिक बैठक आयोजित हुई। जो नंदा देवी परिसर में हुई।
पूर्व सैनिकों की तरफ से कुछ बातें रखी गई
जिसमें शहर की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने नगर समेत तमाम समस्याओं पर चर्चा कर उनके निदान की मांग उठाई।
✅✅शासन-प्रशासन को अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
✅✅अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के पास दरक रही पहाड़ी का अब तक समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। जिस पर जल्द मार्ग ठीक करने की मांग उठाई।
✅✅ धारानौला से विकास भवन तक सिटी बस संचालित करने की मांग।
✅✅ शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारने समेत बरासत से पहले क्वारब सड़क को सही करने की मांग उठाई।
रहें मौजूद
इस मासिक बैठक में अध्यक्ष, केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।