Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व सैनिक लीग की हुई बैठक,  गूँजी विभिन्न जनसमस्याएं, बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की उठी मांग




अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।


बैठक का आयोजन


साथ ही नगर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी गहरा रोष व्यक्त किया। बुधवार को नगर के कचहरी बाजार स्थित लीग कार्यालय में आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। बैठक में पूर्व सैनिकों ने जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे बंदरों, लावारिस जानवरों और कुत्तों के आतंक का मुद्दा उठाया। वक्ताओं ने कहा कि राहगीरों और बच्चों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है और प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। साथ ही मुख्य बाजार में खुले में झूल रहे बिजली के तारों को जल्द से जल्द भूमिगत किया जाए, ताकि किसी भी अनहोनी या दुर्घटना को टाला जा सके। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था को पुख्ता करने की आवश्यकता है।

सर्विस सेंटरों से सड़क पर बहने वाले पानी को नालियों के माध्यम से भूमिगत करने की मांग की गई ताकि सड़क खराब न हो।


रहे उपस्थित


​बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो वे आगे की रणनीति तैयार करेंगे। इस अवसर पर पूरन सिंह मेहता, मोहन सिंह अधिकारी, पीसी लोहनी, आनंद सिंह लटवाल, आनंद सिंह बोरा, महेंद्र सिंह बिष्ट, मनमोहन वर्मा, नरेंद्र सिंह बघरी और सुधीर जोशी समेत कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version