अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की आज 07 मार्च 2025 को एक मासिक बैठक आयोजित हुई।
पूर्व सैनिकों की तरफ से कुछ बातें रखी गई
जिसमें शहर की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई।
✅✅जल संस्थान को पानी के मीटर लगाने चाहिए। जिससे आम जनता को राहत मिले।
✅✅शहर में बन्दरों के आतंक से निजात दिलाई जाय इनके काटने से समस्या बनती जा रही है।
✅✅ बाजार में अतिक्रमण के लिए प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए।
✅✅ पुलिस द्वारा बाहरी लोगों का सख्ती के साथ सत्यापन करना चाहिए।
रहें मौजूद
इस मासिक बैठक में अध्यक्ष, केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।