अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की आज 07 जुलाई 2025 को एक मासिक बैठक परिषद के कार्यालय नंदा देवी में आयोजित हुई। जिसमें पांच पूर्व सैनिकों ने पूर्व सैनिक सेवा परिषद में अपनी सदस्यता ली। जिनका अध्यक्ष केशव दत्त पांडे ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिसमे पूर्व सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
पूर्व सैनिकों की तरफ से कुछ सुझाव रखें गये
✅✅ आवारा कुत्तों, बंदरों व गुलदार का आतंक बढ़ रहा है। इनसे निजात के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।
✅✅ बाजार में अतिक्रमण पर नगर निगम द्वारा लगातार संज्ञान लेना चाहिए।
✅✅ लाला बाजार में सुबह के समय में मजदूरों का जगह जगह जमवाड़ा लगने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। इनके लिए कही अलग जगह का चुनाव हो।
✅✅ बाहरी लोगों का सख्ती के साथ सत्यापन करना चाहिए। लेबर, मजदूरों का नगर निगम में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। साथ ही उनकी दैनिक मजदूरी तय होनी चाहिए।
✅✅ शुभ कार्यों में किन्नरों द्वारा मनमाने तरीके से पैसा लिया जाता है। ऐसे में नगर निगम द्वारा इनके रेट फिक्स होने चाहिए।
✅✅तीन जिलों की लाइफलाइन वाली रोड क्वारब का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। लमगड़ा व रानीखेत से बाजार का सामान आ रहा है, जिससे किराया अधिक पड़ रहा है।
रहें मौजूद
इस मासिक बैठक में अध्यक्ष केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।