Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व सैनिकों ने बैठक में उठाई गुलदार के आतंक और लावारिस पशुओं की समस्या, जनसमस्याओं को लेकर शासन से लगाई गुहार

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) की एक अहम बैठक नंदा देवी परिसर में आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में शहर में दिन-दहाड़े गुलदार के आतंक, आवारा पशुओं के खतरे और टेम्पो चालकों की मनमानी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। बैठक के दौरान परिषद में नए सदस्य पूर्व हवलदार दीवान सिंह बिष्ट का स्वागत किया गया। इसके साथ ही, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आई भावना तिवारी व मिनाक्षी जोशी ने पूर्व सैनिकों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और जानकारियों के प्रति जागरूक किया।

उठाई यह मांग

• ​गुलदार के आतंक पर सख्त कार्रवाई: दुगालखोला क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक महिला को घायल करने की घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से उचित और त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गई।
• ​नगर यातायात एवं पार्किंग सुधार: अल्मोड़ा शहर में एक सिटी बस या टेम्पो धारानौला से शिखर तिराहा होकर बख-चिमटा तक चलाने की मांग रखी गई, ताकि लोगों को शहर में आवागमन में आसानी हो सके।
• ​आवारा पशुओं से सुरक्षा: नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं (सांडों) द्वारा बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को घायल करने की घटनाओं को देखते हुए इन पशुओं को शहर से बाहर भेजने की अपील की गई।
• ​भाड़े की दरों का निर्धारण: शहर के किराये के वाहनों (टेम्पो आदि) द्वारा वसूले जाने वाले मनमाने किराए पर रोक लगाने के लिए निश्चित रेट तय करने तथा रेट लिस्ट चस्पा करने की मांग उठाई गई।
रहें मौजूद

​बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष कैप्टन केशव दत्त पांडे ने की तथा संचालन नायब सूबेदार सुरेन्द्र लाल वर्मा ने किया। इस दौरान कैप्टन केशव दत्त पांडे, पी. जी. गोस्वामी, विनोद गिरि, महेन्द्र सिंह नयाल, आनन्द सिंह नेगी, हयात सिंह गौड़ा, हरीश राम, दीवान सिंह बिष्ट, नरेन्द्र कुमार वर्मा, सुरज सिंह मटवाल, शेर सिंह नेगी, हुकूम सिंह कड़ायत, भावना तिवारी, मिनाक्षी जोशी, सुरेन्द्र लाल वर्मा समेत कई अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version