Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के इस सेमेस्टर की कल होगी परीक्षा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।

परीक्षा का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विश्वविद्यालय के प्रोग्राम फॉर बीएससी, बीकॉम, बीए छठे सेमेस्टर (एक्स व बैक परीक्षा) नॉन एनईपी के तहत 19 अक्तूबर को फंडामेंटल्स ऑफ एन्टरप्रन्यौरशिप की परीक्षा प्रस्तावित की गई है। इस परीक्षा के साथ ही विकल्प के रूप में इंटरनेशनल बिजनेस के प्रश्नपत्र की भी परीक्षा आयोजित होगी। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी दी।

Exit mobile version