Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ईमानदारी की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस में तैनात जवानों को सड़क पर मिला पर्स, महिला को खोजकर वापस लौटाया

अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस में तैनात कानि0 सूरज कुमार व होमगार्ड मनोज कुमार माल रोड में मोबाईल गश्त में थे तो सैन्ट्रल बैक के पास सड़क पर गिरा एक पर्स मिला,जिसमें 2,700 रुपये व आवश्यक कागजात थे। अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा आस-पास जानकारी जुटाकर पर्स स्वामी का पता लगाया, जिसके बाद पर्स, नगदी व आवश्यक कागजात को नियर साई मंदिर अल्मोड़ा निवासी महिला भावना जोशी के सुपुर्द किया गया।
     
जताया आभार

महिला ने बताया कि वह पर्स खोने से काफी परेशान हो गयी थी, उनके द्वारा अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा दिखाई गई ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए, आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version