अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कुछ दिनों पहले 19 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम घोषित हुआ है। जिसमे उत्तराखंड के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा है।
गरीब बच्चों को पढ़ा रहें ऑनलाइन ट्यूशन
वहीं आज हम बात कर रहे हैं ललित मोहन मौलेखी की। जो राजकीय इंटर कॉलेज नेवलगांव सल्ट अल्मोड़ा में शिक्षक है। वह विगत कई वर्षों से उत्तराखंड के गरीब बच्चों को फ्री में ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। उनसे उत्तराखंड के सभी जिलों के बच्चे कक्षा 10 के सभी विषयों का ट्यूशन पढ़ते हैं। जो बच्चे गरीब होते हैं और महीने का रिचार्ज नहीं करा पाते हैं। उनके फोन में वे स्वयं अपने पैसों से रिचार्ज करते हैं, साथ ही उनके लिए शिक्षण सामग्री बाजार से स्वयं लाकर उनके पते पर पोस्ट ऑफिस द्वारा भेजते हैं। ऐसा वे विगत कई वर्षों से करते आ रहें हैं और प्रत्येक वर्ष उनके द्वारा जिन बच्चों के पास ट्यूशन की सुविधा नहीं है उनको अच्छी मदद होती है। वह जनवरी के शीत कालीन अवकाश में वे प्रत्येक दिन सभी विषयों के डेली प्रैक्टिस सेट बनाते थे और सभी को तय सीमा के भीतर बच्चों को सॉल्व कराते थे।
इन छात्राओं का मेरिट लिस्ट में नाम
इस वर्ष उनके द्वारा ऑनलाइन पढ़ने वाले बच्चों में 2 बच्चें बोर्ड की मेरिट लिस्ट में भी आए हैं। ऑनलाइन पढ़ाने से पहले वे छुट्टे होने के बाद भी स्कूल में बच्चों को फ्री में ट्यूशन पढ़ाते थे। वहीं इस वर्ष टिहरी गढ़वाल की आयुषी बोर्ड की मेरिट लिस्ट में 16 वी रैंक 480/500 तथा अल्मोड़ा की हर्षिता जोशी की 19 वीं रैंक आई है।