Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय ताइक्वाडों में अल्मोड़ा की टीम का शानदार प्रदर्शन, खिलाडियों ने जीते 11 स्वर्ण, 10 रजत और दो कांस्य पदक, मिला दूसरा स्थान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पदक जीते हैं।

खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों गौलापार हल्द्वानी में राज्य स्तरीय ताइक्वाडों प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस राज्य स्तरीय ताइक्वाडों में अल्मोड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसमें खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और दो कांस्य पदकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

जीते पदक

कोच विक्रम भंडारी ने बताया कि ऋषभ, अखिलेश, काव्य, हर्षित, ओम, कनिष्का, राशी, मानवी, आस्था, लक्ष्मी और मीनाक्षी ने स्वर्ण, निशा, कनिष्का, याशिका, पूर्णिमा, पियूष, करन, जीपी पंकज, अनंत, दीक्षा ने रजत, गरिमा और दिक्षा कांडपाल ने कांस्य पदक जीता।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
   
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, यशवंत कुमार, प्रेम सिंह रावत, प्रशांत मेहरा, योगेश कुमार, जीवन प्रकाश, कैलाश आर्या, गिरधर, मेहाल जैसवाल, कमल जोशी आदि ने खुशी जताई।

Exit mobile version