Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, जीते मुकाबले

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट (अल्मोड़ा) के खिलाड़ियों का प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा।

प्रतियोगिता का आयोजन

दरअसल काशीपुर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की ओर से तीन दिनी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वाराहाट की छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा।

दी शुभकामनाएं

इस संबंध में प्रधानाचार्य मनोहर सिंह कोरंगा ने बताया कि विद्यालय की अनुष्का फुलारा ने अंडर-14 आयु वर्ग और सोनाली मठपाल ने अंडर-17 आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिस पर विद्याथिर्यों को शुभकामनाएं दी गई है।

Exit mobile version