Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, यह रहें विजेता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की तरफ से अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बियरशिबा पब्लिक स्कूल की अंशिका सिंह पहले, आर्मी पब्लिक स्कूल के आर्यमान सिंह दूसरे, अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियर स्कूल की वर्तिका तिवारी तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा सीनियर वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल के सक्षम गोयल को पहला, प्राची को दूसरा और चेतना को तीसरा स्थान मिला।

किया जाएगा सम्मानित

इस संबंध में समिति के अजय कुमार ने बताया कि विजेताओं को शोभायात्रा के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।

Exit mobile version