Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कोसी बैराज के पास अत्यधिक मात्रा में जमा हुई सिल्ट, पंपिग ठप, एक लाख की आबादी प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मानसून की बारिश हो रहीं हैं। जिससे जनजीवन अस्त- व्यस्त गया है। वहीं इन दिनों अल्मोड़ा में भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे बुधवार देर शाम कोसी बैराज के पास अत्यधिक मात्रा में सिल्ट जमा हो गई।

बड़ी संख्या में आबादी प्रभावित

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात भी कोसी बैराज के पास भारी मात्रा में सिल्ट जमा हो गई। इस कारण जल संस्थान को पंप बंद करने पड़े। इस दौरान 12 घंटे तक पंपिंग ठप होने से नगर में पेयजल आपूर्ति करने वाले टैंकों में पर्याप्त पानी एकत्र नहीं हो सका। इससे आज गुरुवार को नगर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिसमें खत्याड़ी, इंद्रा कॉलोनी, रानीधारा, कचहरी बातार, राजपुरा, माल रोड, बिष्टाकूडा, लोअर मालरोड, खोल्टा, जाखनदेवी, एनटीडी, शैल, धारानौला, दुगालखोला, पहल, तलाड़, सेनार, करबला, लोधिया, बरसीमी, भनार, तल्ला दन्या, लक्ष्मेश्वर, त्यूनरा, पूर्वी पोखरखाली, एडम्स, साई बाबा क्षेत्र समेत तमाम इलाकों में पानी नहीं आया। 

कल से सुचारू होगी व्यवस्था

वहीं अधिकारियों के मुताबिक कोसी नदी में जमा सिल्ट हटा कर पंपिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार से व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।

Exit mobile version