अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बड़ा चिंता का विषय है।
शीतकाल में ऐसी सभी सड़कों में चूना छिड़काव की कार्रवाई नियमित करने के डीएम के निर्देश
जिसके बाद अब कार्यदायी संस्थाओं ने पाला ग्रस्त सड़कों पर चूना डालना शुरू कर दिया है। बुधवार को डीएम आलोक कुमार पांडे के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने जिले की विभिन्न सड़कों पर चूने का छिड़काव किया। जिससे पालाग्रस्त क्षेत्रों में चूना पड़ने के बाद वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।