Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनाँक 23-03-2025 को व्यापार मण्डल लमगड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम कपकोटी व महामंत्री संजय सिंह बिष्ट (सोनू) की अध्यक्षता में देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल का विस्तार किया गया।

जिसमें सर्व सम्मति से निम्न लोगो को संगठन की जिम्मेदारी व पद दिये गये।

उपाध्यक्ष – सचिन बोरा
सचिव- प्रदीप ढैला
उपसचिव – धैर्य बग्डवाल
कोषाध्यक्ष – अमित वर्मा
मीडिया प्रभारी – अर्जुन रावत
प्रचार सचिव – योगेश मलाड़ा
संचार मंत्री –  रहीश अहमद
सलाहाकार मण्डल – कमल कपकोटी, कमल बिष्ट, गणेश नगरकोटी, पुष्कर मेर, पंकज रौतेला

लमगड़ा क्षेत्र में व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु रहेंगे संघर्षरत

बैठक की अध्यक्षता देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा के अध्यक्ष शुभम कपकोटी व संचालन महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’ द्वारा की गई। इस मौके पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अध्यक्ष शुभम कपकोटी व महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’ ने फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया। अध्यक्ष शुभम कपकोटी व महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’ ने कहा की उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा के सभी नव नियुक्त पदाधिकारी व्यापारी हितों के लिये सदैव तत्पर एवं संघर्षरत रहेंगे

Exit mobile version