Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम का विस्तार व सौंदर्यीकरण पूरा, इन खेलों का होगा अभ्यास


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा का हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम नये स्वरूप में आ गया है।

होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं

इस स्टेडियम का विस्तार और सौंदर्यीकरण पूरा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया कि इसमें चार करोड़ रुपये से सभी निर्माण कार्य किए गए हैं। जिसके बाद अब खेल विभाग को स्टेडियम का हस्तांतरण होने के बाद यहां खिलाड़ी क्रिकेट, फुटबाॅल, हॉकी आदि खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस स्टेडियम में चहारदीवारी, बॉक्सिंग कोट, दर्शकदीर्घा का निर्माण किया गया है।

Exit mobile version