Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार,‌ दायित्वों की हुई घोषणा

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर की संस्तुति मिलने के बाद जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने नई नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की।

नए पदाधिकारियों की घोषणा

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर की संस्तुति के पश्चात जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार द्वारा व्यापारियों के निस्वार्थ सेवाभाव और संगठन हित को ध्यान में रखते हुए ये मनोनयन किए गए हैं। जिस पर जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने नए मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन की नीति-रीतियों के अनुसार कार्य करने और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की अपेक्षा जताई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं उनके दायित्वों की सूची

जिला महामंत्री संगठन: निकेश उपाध्याय (प्रतिष्ठान: मैरी स्वीट हाउस, माल रोड, अल्मोड़ा)
• ​जिला संगठन मंत्री: हरिकृष्ण खत्री (प्रतिष्ठान: के०एस० कपूर, बावनसीढ़ी धारानौला मार्ग, अल्मोड़ा)
• ​जिला उपाध्यक्ष: सुमित गुप्ता (प्रतिष्ठान: अलंकार कन्फेक्शनरी एंड बेकरी शॉप, थाना बाजार, अल्मोड़ा)
• ​जिला संयुक्त महामंत्री: नमन गुरूरानी (प्रतिष्ठान: होटल पीताम्बर, बख्शीखोला, अल्मोड़ा)



दी बधाई

पदाधिकारियों ने कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुख मंचों पर मजबूती से उठाएंगे और उनके त्वरित समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Exit mobile version