अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा में दिनांक 10/03/2024 को अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या डायल 112 में नियुक्त कानि0 ललित सिंह को ड्यूटी के दौरान दन्या बाजार में सड़क पर एक कीमती फोन मिला।
मोबाइल स्वामी को लौटाया फोन
पुलिस जवान द्वारा मोबाईल स्वामी के बारे में आस-पास के लोगों से जानकारी प्राप्त की गई, तो मोबाईल स्वामी तारा दत्त भट्ट निवासी कुलौरी दन्या का पता चला जिनसे सम्पर्क कर मोबाईल को सुपुर्द किया गया ।
जताया आभार
मोबाईल स्वामी ने कहा वह मोबाईल खो जाने के कारण काफी परेशान थे, उनके द्वारा थाना दन्या डायल 112 में नियुक्त जवान की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया ।