Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा- देश के लिए किए योगदान को हमेशा किया जाएगा याद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

देश ने खोया एक विद्वान अर्थशास्त्री व संवेदनशील नेता

उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक विद्वान अर्थशास्त्री और संवेदनशील नेता को खो दिया है। उनकी दूरदर्शितापूर्ण नीतियों और आर्थिक सुधारों के लिए शुरु किए गए उनके प्रयासों ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके ही प्रधानमंत्री रहते हुए मनरेगा, सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण अधिनियम अस्तित्व में आए साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान व रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में देश ने आशातीत तरक्की की, जितने बड़े पदों को उन्होंने सुशोभित किया उतना ही विराट उनका व्यक्तित्व भी था वे विद्वत्ता, सादगी व सौम्यता की प्रतिमूर्ति थे देश हमेशा उनकी सेवाओं और योगदान को याद रखेगा।

Exit mobile version