Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बी.एड प्रवेश परीक्षा 2022 हेतु ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 22-23, बी.एड प्रवेश परीक्षा 2022 हेतु ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 जुलाई,2022 तक विस्तारित कर दी गयी है।

7 जुलाई,2022 से 26 जुलाई,202 तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन कर लें

दूसरी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शैक्षिक सत्र: 2021-22,स्नातक प्रथम वर्ष (नियमित एवं भूतपूर्व विद्यार्थी) तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षा हेतु पंजीकृत विद्यार्थियों से परीक्षा आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो जोशी ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से 7 जुलाई,2022 से 26 जुलाई,202 तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन कर लें। शुल्क का विवरण वेबसाइट में उपलब्ध है।

Exit mobile version