अल्मोड़ा: ऐतिहासिक श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की रामलीला में राम विलाप, जटायु उद्धार, कबंध उद्धार, शबरी प्रसंग, मायावी दुंदुभि प्रसंग, राम-सुग्रीव मैत्री, सीता खोज एवं हनुमान जागर के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया।
रामलीला मंचन
जिसमें कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को रामकथा के विभिन्न प्रसंगों से जोड़ते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। माता सीता के हरण के बाद भगवान श्रीराम का विलाप, माता सीता की खोज के दौरान घायल जटायु से भेंट और जटायु उद्धार का प्रसंग दर्शकों को भावुक कर गया। जटायु ने माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना संघर्ष किया। प्रभु श्रीराम द्वारा जटायु को मोक्ष प्रदान करने का प्रसंग त्याग, साहस और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश देता है। इसके बाद कबंध उद्धार एवं शबरी प्रसंग का मंचन किया गया। शबरी की अनन्य भक्ति, प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट विश्वास और प्रेम ने दर्शकों को भावविभोर किया। आगे मायावी दुंदुभि प्रसंग के माध्यम से कथा को आगे बढ़ाया गया। भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता तथा माता सीता की खोज के लिए किए गए संकल्प का सुंदर मंचन हुआ। अंत में सीता खोज एवं हनुमान जागर के प्रसंगों ने दर्शकों में विशेष उत्साह पैदा किया और आगामी प्रसंगों के प्रति उत्सुकता बढ़ाई।
मुख्य अतिथि रहें
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दशहरा समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अल्मोड़ा अर्बन बैंक की चेयरमैन वसूधा पंत, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा, पार्षद पूनम वर्मा, हनुमान मंदिर वार्ड के पार्षद वैभव पांडे, दशहरा समिति अल्मोड़ा के संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट एवं शरद अग्रवाल उपस्थित रहे। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की रामलीला अल्मोड़ा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आयोजन वर्षों से धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है। रामलीला के सफल आयोजन में संस्था के अध्यक्ष धरनीधर पांडे, सचिव विनीत बिष्ट एवं रामलीला संयोजक राजेंद्र तिवारी मंच संचालन प्रीति भट्ट ने किया,सहित क्लब के समस्त सदस्यों का योगदान रहा।
किया सहयोग
इस अवसर पर त्रिभुवन गिरी, हर्षवर्धन वर्मा, मीनाक्षी साह अग्रवाल, मीनाक्षी जोशी, ललित मोहन साह, मनोज साह, भारत गोस्वामी, कंचन बिष्ट, अभय उप्रेती, माणिक करण गुप्ता, मानस वाणी, पारस, रोहित साह, चंदन आर्य, गौरव तिवारी, विजय चौहान, आकांक्षा, नीलम भट्ट, गीता तिवारी एवं हर्षिता तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। प्रतिदिन की भाँति रामलीला के अंत में दर्शकों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें दस भाग्यशाली दर्शकों को पुरस्कार प्रदान किए गए।