Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आकांक्षी ब्लाॅक कार्यक्रम के तहत स्याल्दे में मेले का आयोजन, पहाड़ी उत्पाद रहें आकर्षण का केंद्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा स्याल्दे में आकांक्षी ब्लाॅक कार्यक्रम के स्याल्दे ब्लाॅक मुख्यालय में मेले का आयोजन किया गया।

पहाड़ी उत्पादों के लगें स्टॉल

इसमें जिला उद्योग केंद्र, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एनआरएलएम, रीप, आजीविका और उत्पादक समूहों से जुड़ी समूहों की महिलाओं ने पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल लगाए। जो आकर्षण का केंद्र रहें।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर स्याल्दे के बीडीओ बीएस नेगी, जिला उद्योग केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत नवीन जोशी, कनिष्ठ सहायक अजय कुमार, कनिष्ठ सहायक संजीव कुमार, एरिया कोआर्डिनेटर मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version