अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मेलों को भव्य रूप देने की तैयारी है। इसके लिए कवायद भी शुरू हो गई है।
15 दिन पूर्व सूचना विभाग में देनी होगी सूचना
मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा में नंदादेवी मेला, दशहरा महोत्सव, जागेश्वर मेला, जय गोल्ज्यू आदि मेलों का आयोजन होता है। महोत्सव में छोलिया, लोकगायक और सांस्कृतिक दल के कलाकार पारंपरिक परिधानों में छोलिया नृत्य, लोक गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देते हैं। जिस पर अब नंदा देवी मेला, दशहरा महोत्सव सहित प्रसिद्ध मेलों को भव्य रूप देने की कवायद है। इसके लिए आयोजक समिति को अब महोत्सव की सूचना 15 दिन पूर्व सूचना विभाग में दर्ज करानी होगी।
की यह अपील
इस संबंध में संस्कृति विभाग के मंडल नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आयोजकों से अपील है कि आयोजनों की सूचना कम से कम 15 दिन पूर्व तक सूचना विभाग को दें। इससे महोत्सव को भव्य बनाया जा सके।