Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी रचिता जुयाल के नाम से ट्विटर पर बना फर्जी अकाउंट

प्रदेश में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं दिन प्रतिदिन इन साइबर ठगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं । अब ठगों ने आईपीएस रचिता जुयाल के नाम से ट्विटर पर फर्जी अकाउंट बना दिया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

साइबर ठगों के हौंसले बुलंद

साइबर ठगों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रचिता जुयाल के नाम से ट्विटर में फर्जी अकाउंट बना दिया गया है,  फिलहाल इस अकाउंट से किसी तरह की ठगी का मामला सामने नहीं आया है।इससे वास्तविक ना समझा जाए अकाउंट बनाने वाले का पता लगाया जा रहा है।

फर्जी अकाउंट में रखी जा रही नजर

वहीं मामले को लेकर मीडिया सेल प्रभारी सौरभ भारती ने कहा है कि मामले का संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जा रही है संबंधित व्यक्ति पोस्ट भी अपडेट कर रहा है, नजर रखी जा रही है।

Exit mobile version