Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में परीक्षा रद्द कराने के लिए वायरल किया फर्जी आदेश, जांच में जुटा प्रशासन

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में परीक्षा से ठीक पहले एक फर्जी आदेश वायरल होने से हड़कंप मच गया।

परीक्षा निरस्त का झूठा आदेश वायरल

मिली जानकारी के अनुसार जब अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर एलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा तिथि बदलने का झूठा आदेश प्रसारित कर दिया गया, जिसके झांसे में आकर बीते गुरुवार को कई छात्र परीक्षा देने नहीं पहुँचे। छात्रों के भारी विरोध और असमंजस के बाद विश्वविद्यालय को मजबूरन परीक्षा निरस्त करनी पड़ी। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे पूरी तरह से गैर-कानूनी और गंभीर कृत्य माना है।

छात्रों से अपील

जिस पर एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन तकनीकी जांच के जरिए यह पता लगाने में जुटा है कि समय सारिणी के साथ छेड़छाड़ किसने की। दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एलएलबी चौथे सेमेस्टर की निरस्त हुई परीक्षा के लिए जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें।

Exit mobile version