Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोक गायक एवं रंगकर्मी गोपाल सिंह चम्याल को किया जाएगा सम्मानित, मिलेगा वैध कल्याण सिंह बिष्ट कुमाऊनी संस्कृति सेवी सम्मान 2025

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक एवं रंगकर्मी गोपाल सिंह चम्याल को कुमाऊनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी अल्मोड़ा उत्तराखंड द्वारा राष्ट्रीय कुमाऊनी सम्मेलन 7, 8,9 नवंबर 2025 को रुद्रपुर में होने जा रहे  सम्मेलन में वैध कल्याण सिंह बिष्ट कुमाऊनी संस्कृति सेवी सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनको 7 नवंबर 2025 को रुद्रपुर में दिया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

विदित ज्ञात हो पूर्व में गोपाल सिंह चम्याल संस्कृति विभाग से ए, ग्रेड के लोक गायक है। सन 2013 में इन्हें यह ग्रेड प्राप्त हुआ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2018 में फैलोशिप अवार्ड से नवाजा गया व नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट युवा पुरस्कार से नवाजा गया। गोपाल सिंह चम्याल ने लोक नृत्य में भातखंडे संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा से सीनियर डिप्लोमा प्राप्त किया है एवं आकाशवाणी के बी,हाई ग्रेड के कलाकार हैं। वर्तमान में आकाशवाणी में क्षेत्रीय कार्यक्रमों के कैजुअल कंपेयरिंग करते हैं। मूल रूप से ग्राम-सभा तल्ली चामी विकासखंड धौलादेवी तहसील भनोली जिला अल्मोड़ा के निवासी है। वर्तमान में अल्मोड़ा में निवास करते हैं। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी एवं कुमाऊं वाणी से इनके कई लोकगीतों का प्रसारण होता है। लोक कलाकारों के संरक्षण एवं लोक संस्कृति की संवर्धन के लिए हमेशा संघर्षरत रहते हैं एवं 25 वर्षों से लोक संस्कृति से निस्वार्थ भाव से जुड़े हैं।

दिया श्रेय

इन्हें बचपन में लोक संस्कृति से बहुत ज्यादा लगाव था।  लोक संस्कृति में रम जाते थे। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता स्व0 सरस्वती चम्याल एवं पिता स्व0 पानसिंह चम्याल व अपने गुरु राजेंद्र नयाल को दिया है। वर्तमान में गोपाल सिंह चम्याल देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति अल्मोड़ा के निदेशक है। लोक कलाकार महासंघ के अध्यक्ष हैं। उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्ति किया है।

Exit mobile version