Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगरपालिका परिषद में वन पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत रूप सिंह बिष्ट की सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुआ विदाई समारोह, किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा में वन पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत रूप सिंह बिष्ट के दिनांक 30 जून 2024 को सेवानिवृत्त हो जाने पर पालिका द्वारा उनके सेवा निवृत्ति पर पालिका सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

किया गया सम्मानित

जिसमें पालिका अधिकारियों/कर्मचारियों ने उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए रूप सिंह बिष्ट का माल्यापर्ण कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक, लक्ष्मण सिंह, कार्यालय अधीक्षक दीपचन्द्र जोशी, सी०एम०एम० शाता गुरुरानी,राजपाल पवार दीपक चन्देल, सतीश कुमार, दीपक, रमेश चन्द्र तिवारी, दीपा जोशी, हरीश चन्द्र सिंह बिष्ट, जीवन सिंह ऐरी, हरीश चन्द्र आर्या, गोविन्दी खाती, माया ऐरी, प्रकाश चन्द्र पन्त, कान्ता दुम्का, सहित पालिका के समस्त कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version