Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज माँ नंदा-सुनंदा की विदाई: 3:30 बजे निकलेगा डोला, शाम को दुगालखोला नौले में विसर्जन

अल्मोड़ा: ऐतिहासिक माँ नंदा देवी मेला 2026 के अवसर पर आज नगर में माँ नंदा-सुनंदा की भव्य डोला शोभायात्रा निकाली जाएगी।

​दोपहर 1 बजे से शुरू विदाई पूजन

​मंदिर समिति के अनुसार, अपराह्न कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1:00 बजे हुई। चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह जी द्वारा माँ नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं का पारंपरिक विधि-विधान के साथ विदाई पूजन किया जाएगा। पूजन संपन्न होने के बाद अपराह्न 3:30 बजे माँ नंदा देवी मंदिर प्रांगण से डोला प्रस्थान करेगा। मंदिर की परिक्रमा करने के बाद डोला निर्धारित मार्ग से होते हुए मुख्य बाजार के भ्रमण के लिए रवाना होगा। शोभायात्रा के दौरान स्थानीय श्रद्धालु डोले के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।


​सायं 6:30 बजे विसर्जन

​बाजार भ्रमण के पश्चात सायं लगभग 6:30 बजे शोभायात्रा दुगालखोला नौले पहुँचेगी, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ माँ नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं का जल-विसर्जन किया जाएगा।


​की यह अपील

​मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा ने अल्मोड़ा एवं आसपास के क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को भव्य बनाने का आह्वान किया है।
​साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्होंने एक विशेष अपील जारी की है। जिन मकानों की स्थिति अत्यंत जर्जर या जीर्ण-शीर्ण है, उनके भवन स्वामी आज शोभायात्रा के दौरान अपनी छतों या बालकनी पर श्रद्धालुओं को एकत्र न होने दें। संयोजक ने कहा कि इस सावधानी से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या हादसे की संभावना को टाला जा सकेगा।

Exit mobile version