Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां सिंचाई लाइन ध्वस्त होने से किसानों की बढ़ी परेशानी, आजीविका भी प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लिगुड़ता मंगलता सिंचाई पाइप लाइन पिछले कई वर्षों से जगह-जगह ध्वस्त पड़ी है। जिससे किसानों को काफी परेशानियों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान परेशान

जानकारी के अनुसार इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य सल्लाभाटकोट, शैलजा चम्याल ने बताया कि क्षेत्र के किसान लंबे समय सेलिगुड़ता मंगलता सिंचाई पाइप लाइन के ध्वस्त होने से परेशान है। यहां लगभग 8 से 10 गांवों के किसान अपनी खेती की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने डीएम को अवगत कराया कि यह सिंचाई योजना लगभग तीन से चार वर्ष पूर्व में बनी थी, लेकिन अब पाइप लाइन पूरी तरह टूट चुकी है। इससे क्षेत्र में कई एकड़ उपजाऊ, खेती-बाड़ी योग्य भूमि में फसल उगाना मुश्किल हो रहा है। यह क्षेत्र उत्तम किस्म की फसल उत्पादन के लिए जाना जाता है, जिसमें लगभग 600-700 खेत शामिल हैं। यहां गांव के सैकड़ों परिवार कृषि से अपनी आजीविका के लिए निर्भर हैं।

उठाई मांग

इस मामले को लेकर किसानों ने डीएम से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग उठाई।

Exit mobile version