Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व, बनाएं घुघुते व अन्य पकवान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व धूम-धाम से मनाया गया।

घुघुती का पर्व

इस मौके पर लोगों ने घरों में पकवान के रूप में घुघुते बनाए। इसके साथ सुबह से ही मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने सुबह ध्यान स्नान कर पूजा-अर्चना की। इस दिन ग्रहों के राजा उत्तरायण होकर अपनी मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसके साथ ही तमाम शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। घरों में लोगों ने घुघुते बनाए। बच्चों के लिए घुघुतो‌ की माला बनाई। आज सुबह बच्चे घुघुते की माला पहनकर कौओं को बुलाते हैं। जिसमें वह कहते हैं –
काले कौव्वा काले, घुघूती माला खा ले।
ले कौव्वा पूड़ी, मैं कें दे ठुल-ठुलि कूड़ी,
ले कौव्वा ढाल, दे मैं कें सुणो थाल,
ले कौव्वा तलवार, बणे दे मैं कें होश्यार।

Exit mobile version