Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के पांचवें और अंतिम वर्ष को मिली मान्यता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के एमबीबीएस पाठ्यक्रम से जुड़ी अपडेट है।

इस पाठ्यक्रम को मिली मान्यता

जानकारी के अनुसार यहां एमबीबीएस पाठ्यक्रम के पांचवें और अंतिम वर्ष के लिए भी मान्यता मिल गई है। नए सत्र से यहां पांचवें वर्ष की कक्षाओं में डॉक्टरी कर रहे छात्र- छात्राओं को शिक्षा दी जाएगी। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का 2022 में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) की टीम ने निरीक्षण किया था। इसके बाद प्रथम अनुमति पत्र (एलओपी) के तहत एमबीबीएस पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में 100 सीटों को मान्यता मिली थी। इसके साथ अब सही मायने में कॉलेज पूरी तरह अस्तित्व में आ जाएगा।

Exit mobile version