Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 24वीं उत्तराखंड योनेक्स सनराइज जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला, देहरादून रहीं ओवरआल चैंपियन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एचएनबी स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन हाॅल में 24वीं उत्तराखंड योनेक्स सनराइज जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का आयोजन

जानकारी के अनुसार चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबलों में शटलरों ने रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। देहरादून प्रतियोगिता का ओवर ऑल चैंपियन बना। जिसमें प्रतियोगिता के सीनियर डबल्स फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत और देहरादून के शशांक की जोड़ी ने अल्मोड़ा के चयनित जोशी और देहरादून के सोहेल अहमद की जोड़ी को 21-15, 14-21, 21-19 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। चयनित और सोहेल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष सिंगल में देहरादून के अंश नेगी ने देहरादून के ध्रुव नेगी को 17-21, 21-13,21-21 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीता। जूनियर बालक डबल्स मुकाबले में पिथौरागढ़ के निश्चल पंत और देहरादून के सूर्याक्ष रावत की जोड़ी ने देहरादून के अभिनव कंडारी और ऊधमसिंह नगर के गर्व साहनी को 21-12, 21-19 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालक एकल वर्ग में देहरादून के अंश नेगी ने पिथौरागढ़ के निश्चल चंद को 21-17, 16-21, 21-18 के अंतर से पराजित कर गोल्ड मेडल जीता। महिला सीनियर के एकल मुकाबले में देहरादून की अनुष्का जुयाल ने देहरादून की अक्षिता मनराल को 21-15, 15-21, 21-14 के अंतर से हराकर कर स्वर्ण पदक जीता। महिला डबल्स में पिथौरागढ़ की ऐंजल पुनेरा और देहरादून की आन्या बिष्ट ने अल्मोड़ा की गायत्री रावत और मनसा रावत की जोड़ी को 21-14, 21-13 के अंतर से हराकर सोना जीता।
जूनियर बालिका डबल्स में ऐंजल पुनेरा और आन्या बिष्ट की जोड़ी ने अक्षिता मनराल और शांभवी रौथाण को 21-13, 21-13 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। बालिका एकल वर्ग में अक्षिता मनराल को वॉक ओवर मिलने से उन्हें स्वर्ण पदक मिला। सीनियर मिक्स डबल्स में ध्रुव रावत और ऐंजल पुनेरा की जोड़ी ने शशांक क्षेत्री और आन्या बिष्ट की जोड़ी को 21-16, 22-20 के अंतर से मात देकर गोल्ड मेडल जीता।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी एवं पैटर्न बैडमिंटन उत्तरांचल अशोक कुमार, डीएम आलोक कुमार पांडेय, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, डीएसओ महेशी आर्या, सहायक क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल, डीके जोशी आदि लोग उपस्थित रहें।

Exit mobile version