अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के चौखुटिया में अगनेरी खेल मैदान में चैंपियन ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ।
क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल
जिसका रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। मिली जानकारी के अनुसार इस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गुसाई इलेवन ने दिशा स्टेशनरी भटकोट को सात विकेट से हराकर ट्राफी जीती। दिशा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 18 ओवर में 143 रन बनाए। गुसाई इलेवन ने 16 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच संतोष और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैरी रहें। इस मौके पर खेल प्रेमी मौजूद रहें।