Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, सभी 6 विधानसभाओं में 949 बूथों पर देख सकेंगे सूची, जानें

अल्मोड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की सभी छह विधानसभा सीटों—द्वाराहाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर (अ0जा0), अल्मोड़ा और जागेश्वर की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

यह सूची 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार की गई है। नागरिक इस सूची को संबंधित उप जिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, तहसील, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और जिले के सभी 949 पोलिंग बूथों पर तैनात बीएलओ (बीएलओ) के पास देख सकते हैं। जिस पर जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम जरूर जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है या उसमें कोई गलती है, तो सुधार के लिए बीएलओ के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए फार्म-6, 7 और 8 बीएलओ, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय से मुफ्त प्राप्त किए जा सकते हैं।
​
टोल फ्री नंबर

राजनीतिक दलों से भी छूटे हुए पात्र लोगों के नाम जुड़वाने में सहयोग की अपील की गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version