Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी के निर्देश पर रानीखेत में फायर ऑडिट, लापरवाही मिलने पर संचालकों को दी सख्त हिदायत

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके‌ के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10.06.2026 को अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र द्वारा रानीखेत क्षेत्रांतर्गत स्थित द करुजिंग मोंक, द हॉलिडे होम स्टे, हैरिटेज होम स्टे तथा शिवानी फ़ूड एंड रिसोर्ट में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया गया।

दी यह जानकारी

इस निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की कार्यशील स्थिति, आपातकालीन निकास मार्गों की व्यवस्था, विद्युत कनेक्शनों की सुरक्षा तथा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) आदि का परीक्षण किया गया। संबंधित संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, प्रारम्भिक अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन तथा विभिन्न अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जागरूकता प्रदान की गई।
अग्निशमन विभाग द्वारा सभी प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की गई कि वे अपने संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करें तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन करें।

Exit mobile version