Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगल में धधकी आग, आबादी क्षेत्र में पहुंचने से पहले पाया काबू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रात्रि समय 08:35 बजे शैल बैंड के पास जंगल में आग लग गई ।

बुझाई आग

जिसकी सूचना पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र क  नेतृत्व में फायर यूनिट टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और शैल बैंड व कालीमठ के पास जंगल में लगी आग को MFE से पंपिंग कर एक होज रील फैलाकर बुझाया, जिसे आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने से रोका ।

फायर सर्विस टीम रहीं शामिल

लीडिंग फायरमैन लक्ष्मण सिंह
फायर सर्विस चालक रमेश  सिंह
फायरमैन- गिरीश धारियाल, महमूद अली, जीवन जोशी

Exit mobile version