अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में फायर सीजन शुरू होने से पहले ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है।
जंगल में फैली आग
जानकारी के अनुसार यहां आज शनिवार दोपहर में मालरोड स्थित रामकृष्ण कुटीर आश्रम से सटे जंगल में अचानक आग धधकने लगी। जो तेजी से विकराल रूप लेने लगी और आश्रम की ओर बढ़ने लगी। जिससे वहां आश्रम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में आश्रम के लोगों ने फायर सर्विस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।