अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे के विकास खण्ड के नजदीकी ग्राम सभा पैठाना में चार दिन पहले एक हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गयी।
आग में झुलसी महिला
जानकारी के अनुसार परी देवी बसनाल पत्नी स्वर्गीय प्रताप सिंह बसनाल शाम को खाना बनाने किचन में गई। जहां उन्होंने लाईटर द्वारा गैस जलाया। तभी पुराना पाईप होने से वह फट गया और आग लग गई। जिसमें महिला बुरी तरह झुलस गई। घटना की सूचना पर पड़ोसी पंहुचे। उन्होंने किसी तरह महिला का बचाव किया। जिसके बाद महिला को स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है।
महिला की आर्थिक मदद को आए महिला संगठन
बताया कि परी देवी का परिवार बेहद गरीब है। वह खुद मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। जबकि आर्थिक तंगी होने के कारण इलाज के लिए महिला संगठन आगे आया है। जिसमें पैठाना, जसपूर व स्याल्दे के महिला संगठनो द्वारा पैसा दिया जा रहा है।