Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां जनरल स्टोर की दुकान में धधकी आग, चपेट में आए दुकान स्वामी सहित तीन लोग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण नगर पंचायत के बडियाली वार्ड में एक जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई ।

दुकान में धधकी आग

मिली जानकारी के अनुसार बडियाली वार्ड में पूर्व सैनिक खुशाल नेगी की नेगी जनरल स्टोर नाम से दुकान में अचानक आग लग गई। सोमवार को सुबह आठ बजे के आसपास यह घटना घटी। इस दौरान दुकान स्वामी सहित तीन लोग आग की चपेट में आ गए। इससे उनके हाथ-पांव झुलस गए। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग में झुलसे सुरेश को सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया गया। डॉ. अनुश्वेता ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी है।

Exit mobile version