Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मकान में धधकी आग, जनहानि होने से बची

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 14.05.2025 की सुबह 02:24 पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई।

बुझाई आग

जिसमे बताया कि लमगड़ा क्षेत्र में एक मकान में आग लगी हुई है। जिसके बाद अग्निशमन अधिकारी महेश चन्द्र के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। आग थाना लमगड़ा क्षेत्र में एक मकान में लगी हुई थी। जो मुख्य मार्ग से काफी दूर था। जहां तक फायर सर्विस वाहन का पहुंचना संभव नहीं था। जिसे फायर यूनिट, स्थानीय लोगों व थाना लमगड़ा के कर्मचारियों द्वारा बाल्टियों से पानी भरकर आग को बुझाया गया।
इस दौरान कोई जनहानि नही है, प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगा प्रतीत होता है।

फायर सर्विस अल्मोड़ा टीम रहीं शामिल

1-लीडिंग फायरमैन  अजब सिंह
2- फायर चालक हरि सिंह, अजय कुमार
3- फायर कर्मी लीला, नीरू, चांदनी

Exit mobile version