Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दुगालखोला के पास एक ट्रांसफार्मर में लगी आग, त्वरित कार्रवाई कर बुझाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है‌। अल्मोड़ा में आज दिनांक 27.10.2024 को प्रातः धारानौला रोड पर गोल मार्केट दुगालखोला के पास एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई।

बुझाई आग

जिसकी सूचना फायर सर्विस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्युत लाईन सप्लाई बंद करवाकर एक होजरील की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

फायर सर्विस टीम रहीं शामिल

लीडिंग फायरमैन किशन सिंह
फायर सर्विस चालक-  विपिन बडोला
फायरमैन- धीरेंद्र सिंह
महिला फायर कर्मी- इंदु मेहता, मेनिका, प्रियंका, आकांक्षा

Exit mobile version