Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: परचून की दुकान में लगी आग, दुकान में रखा सामान जलकर राख

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में एक परचून की दुकान में आग लग गयी। जिसमें काफी नुकसान हुआ।

दुकान में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह के समय सदर बाजार स्थित कैलाश पांडे की परचून की दुकान में आग लग गई। आसपास के व्यापारी और लोग निकले तो दुकान से धुआं और आग की लपटें उठ रहीं थीं। जिसके बाद दुकान स्वामी को सूचना दी। व्यापारी ने दुकान का ताला खोला तो भीतर रखा सामान जल चुका था। स्थानीय लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सूचना के बाद यूपीसीएल के कर्मचारियों ने घटना का निरीक्षण किया। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही।

Exit mobile version