Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कसार देवी के जंगल में विकराल हुई आग, फायर यूनिट ने पाया काबू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक- 18.12.2023 की सायं के समय फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई की कसार देवी के जंगल में आग लगी है।

आग पर पाया काबू

सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश पर में फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची जहां शारदा मठ के नीचे जंगल में आग लगी थी, जो भीषण रूप ले रही थी। फायर सर्विस टीम द्वारा मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

फायर सर्विस टीम रहीं शामिल

1- फायर सर्विस चालक रमेश सिंह
2-फायरमैन भुवन कुमार
3-फायरमैन धीरेंद्र सिंह

Exit mobile version