Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्याहीदेवी के जंगलों में लगी आग, वन संपदा को हुआ नुकसान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिसंबर का महीना है। ऐसे में मौसम में बदलाव के साथ ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है। बढ़ती ठंड में भी जंगल में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है।

जंगल में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार स्याहीदेवी के जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा को नुकसान हो गया। स्याहीदेवी में सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। कर्मियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Exit mobile version