Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धारानौला सिकुड़ा बैंड के पास जंगल में धधकी आग, पाया काबू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 25.04.2025 की रात्रि समय 08:36 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई। जिसमे बताया कि धारानौला सिकुड़ा बैंड के पास जंगल में आग लगी हुई है।

आग पर पाया काबू

जिस सूचना पर फायर सर्विस अल्मोड़ा घटनास्थल पर पहुंची। आग सिकुड़ा बैंड के ऊपर जंगल में लगी हुई थी जिसे फायर सर्विस यूनिट ने MFE से पंपिंग कर 01 होजरील की सहायता से बुझाया गया तथा कोई जनहानि नहीं हुई।

फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा रहीं शामिल

1- लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश
2- फायर चालक रमेश सिंह
3- फायर कर्मी अजय कुमार, धीरेन्द्र
4- फायर कर्मी इंदु मेहता

Exit mobile version