Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होटलों पर फायर ब्रिगेड ने की जांच, दिल्ली अग्निकांड के बाद एक्शन में प्रशासन, कमियां मिलने पर नोटिस जारी

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में दिनांक 19-06-2026 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तराखंड देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के आदेशानुसार, दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए प्रकाशित दर्दनाक अप्रिय अग्निकांड की घटना के दृष्टिगत मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय नरेन्द्र सिंह कुंवर निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मुकेश चतुर्वेदी द्वारा फायर स्टेशन अल्मोड़ा, क्षेत्रांतर्गत अल्मोड़ा पैलेस, सरस्वती कॉन्टिनेंटल सरस्वती इन, होटल दुर्गा व गोमती होटल धारानोला में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, आपातकालीन निकास व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन की सुरक्षा, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि जाँच की गई।

दी जरूरी जानकारी

अग्निशमन व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने की दशा में संस्थानों को नोटिस जारी कर अविलंब अग्नि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश व प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।

Exit mobile version