Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अग्निशमन वाहन ने किया बाजार भ्रमण, अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत दी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 22.06.2025 को अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा महेश चंद्र के नेतृत्व में अग्निशमन वाहन को कोतवाली अल्मोड़ा से मिलन चौक तक बाजार से निकाला गया।

की यह अपील

जिससे किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होने पर अग्निशमन वाहन सरलता से अग्निकांड स्थल तक पहुंच पाए। अल्मोड़ा क्षेत्र में पुराने भवन होने के कारण अग्नि दुर्घटना का खतरा बना रहता है जिस हेतु लीडिंग फायरमैन लक्ष्मण सिंह द्वारा लाउड हेलर के माध्यम से व्यापारियों से अपील की गई कि किसी भी अग्नि दुर्घटना के समय फायर वाहन सुगमता से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाने हेतु सड़क को अवरोध मुक्त रखा जाए। साथ ही उसमें अनावश्यक अतिक्रमण कदापि न किया जाए।

Exit mobile version