Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिनसर अभयारण्य में लगी आग हुई शांत, वापस भेजा वायुसेना का हेलीकॉप्टर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बिनसर अभयारण्य में विकराल हुई आग अब शांत हुई है।

रखी जा रहीं कड़ी नजर

मिली जानकारी के अनुसार बिनसर अभयारण्य में बीते गुरूवार को जंगल की आग ने विकराल रूप ले लिया था। जिसमें चार वन कर्मियों की जलने से मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से झुलस गये। जिसके बाद जंगल की आग पर काबू पाने के लिए घटना के दूसरे दिन शुक्रवार से ही वायुसेना, एसडीआरएफ, अग्निशमन और वन विभाग की संयुक्त टीमें आग बुझाने में जुटी रहीं। शनिवार देर रात आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद वायुसेना के एमआई 17 हेलीकाॅप्टर को वापस भेज दिया गया है और सेंचुरी क्षेत्र में वन विभाग की तरफ से अब भी कड़ी नजर रखी जा रही है। 

Exit mobile version