Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत किया गया फायर रिस्क निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 30.12.2024 को अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र द्वारा थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत होटल एंड रेस्टोरेंट होटल चैतन्या कसार देवी अल्मोड़ा का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया।

दी जानकारी

इस निरीक्षण के उपरान्त उपस्थित स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई व अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण पाई गई।

दिया प्रशिक्षण

इसके अलावा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत वंश नारायण यादव द्वारा आयुर्वेदिक एन्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट रानीखेत में फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरान्त अग्निशमन उपकरणों को चेक कर स्टॉफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संबंध में जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

Exit mobile version